
Delhi Court में गोलीबारी प्रशासन की चूक कैसे! UP के पूर्व DGP ने बताया
AajTak
दिल्ली की कोर्ट में आज दिनदहाड़े 2 गैंग्स के बीच खूनी खेल हुआ. रोहिणी कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी गईं और उसकी हत्या कर दी गई. वकील के भेष में आए दोनों हमलावरों को दिल्ली पुलिस ने मार गिराया. दिल्ली की कोर्ट के भीतर सनसनीखेज शूटआउट ने पूरी दिल्ली में हड़कंप मचा दिया है. हमलावर जिस तरह से कोर्ट की सुनवाई के दौरान हथियारों के साथ पहुंचने में कामयाब रहे, इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने बताया कैसे प्रशासन की चूक से हुई दिल्ली कोर्ट में गोलीबारी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










