
Delhi Airport Accident: टर्मिनल-1 आज भी बंद, शिफ्ट की गईं सभी उड़ानें, हेल्पलाइन नंबर जारी
AajTak
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने कल घटना के बाद अगली सूचना तक टर्मिनल 1 से सभी प्रकार की उड़ानों के संचालन को रोक दिया है. आईजीआई हवाई अड्डे का टर्मिनल 1 अभी भी चालू नहीं है जबकि टर्मिनल 2 और 3 पर सामान्य रूप से चल रहा है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर हादसे के बाद से फिलहाल बंद रखने का फैसला किया गया है. शुक्रवार (28 जून) सुबह को हुए हादसे के बाद से टर्मिनल-1 से को फ्लाइट प्रस्थान नहीं कर रही है. पहले इस शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद किया गया था लेकिन फिर अगले आदेश तक बंद रखने की बात कही गई.
टर्मिनल 2 और 3 पर ट्रांसफर की गईं सभी फ्लाइट्स
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने कल घटना के बाद अगली सूचना तक टर्मिनल 1 से सभी प्रकार की उड़ानों के संचालन को रोक दिया है. आईजीआई हवाई अड्डे का टर्मिनल 1 अभी भी चालू नहीं है जबकि टर्मिनल 2 और 3 पर सामान्य रूप से चल रहा है. वहीं टर्मिनल 1 की सभी फ्लाइट्स को टर्मिनल 2 और 3 पर ट्रांसफर कर दिया गया है.
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इसके साथ ही किसी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने हेल्पलाइन नंबर भी दिया है. (डीआईएएल) ने ट्वीट कर कहा, फ्लाइट के उड़ान के सही समय की जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट http://newdelhiairport.in पर जाएं या 01244797300/01246838410 पर कॉल करें. इसके साथ ही इंडिगो और स्पाइसजेट ने भी अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया.
@flyspicejet: 01244983410/01247101600 Website: https://book.spicejet.com/FlightStatus/

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








