
Delhi में बढ़ी Corona की रफ्तार! 24 घंटे में आए 325 नए केस
AajTak
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 325 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ऐसे में अब दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.39% हो गया है. हालांकि बीते चौबीस घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत की खबर नहीं है. बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 299 कोविड मामले सामने आए थे.
Corona Cases in Delhi: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 325 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ऐसे में अब दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.39% हो गया है. हालांकि बीते चौबीस घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत की खबर नहीं है. बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 299 कोविड मामले सामने आए थे. देश में कोरोना के एक और सबवैरिएंट ने सभी को चिंता में डाल दिया है. ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट बताए जाने वाला XE सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट कहा जा रहा है. गंभीर कितना है, अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन सरकार अपने स्तर पर सावधनी बरत रही है. अभी तक देश में इस सबवैरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं.स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइन दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है. स्कूल में भी कुछ बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. अब इस बीच दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइ़डलाइन जारी की है. गाइडलाइन के मुताबिक अगर स्कूल में एक भी कोरोना मामला मिले तो स्कूल को बंद कर दिया जाए, या फिर उस विंग को बंद करने की तैयारी रहे. जारी गाइडलाइन के मुताबिक अगर स्कूल में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मामला मिले तो तुरंत DoE को इसकी जानकारी देनी होगी. वहीं स्कूल की उस विंग या फिर पूरे स्कूल को भी फौरन बंद करना होगा. जोर देकर कहा गया है कि स्कूल में छात्रों और शिक्षकों को मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, नियमित रूप से हाथ धोने होंगे और कोरोना को लेकर जागरूकता फैलानी होगी. वैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर स्कूलों के लिए अलग से SOP जारी की जा सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










