
Delhi में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन और मार्च, एक्शन में पुलिस, देखें ताजा हालात
AajTak
दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन चल रहा है. अकाली दल के कार्यकर्ता सभी गुरुद्वारा रकाबगंज के बाहर जमे हुए हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस ने जगह जगह बैरिकेडिंग लगा कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है. आज कृषि कानून की पहली सालगिरह है. आज ही के दिन संसद से इन कानूनों को पास किया गया था. अकाली दल ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भारी संख्या में पंजाब से किसान कल रात दिल्ली पहुंचे. कई जगहों पर किसानों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की करके बैरिकेड को हटा कर आगे बढ़ने की भी कोशिश की. दिल्ली में तमाम रास्ते डाइवर्ट कर दिए गए हैं. हरियाणा से दिल्ली आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. देखें एक और एक ग्यारह.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









