
Delhi: बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर को मंजूरी, सराय काले खां से मयूर विहार तक का हिस्सा जुड़ेगा, जाम से मिलेगी राहत
AajTak
दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है. बरापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को केंद्रीय सशक्तिकरण समिति से मंजूरी मिल गई है. यह फ्लाईओवर सराय काले खां से मयूर विहार तक बनेगा और यमुना के ऊपर होकर गुजरेगा. इसके पूरा होने पर आईटीओ और रिंग रोड का दबाव घटेगा और लाखों यात्रियों को जाम से छुटकारा मिलेगा.
दिल्ली में जाम से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. पिछले दस वर्षों से अटकी बरापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को आखिरकार केंद्रीय सशक्तिकरण समिति (CEC) से मंजूरी मिल गई है. इस स्वीकृति के बाद राजधानी में यातायात व्यवस्था और सुचारू होने की उम्मीद है.
बरापुला कॉरिडोर दिल्ली का अहम फ्लाईओवर नेटवर्क है. फेज-1 का निर्माण 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले किया गया था, जो सराय काले खां से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक जाता है. फेज-2 के तहत इसे एम्स और डिफेंस कॉलोनी तक बढ़ाया गया. अब फेज-3 में सराय काले खां से मयूर विहार तक का हिस्सा जोड़ा जाएगा.
बरापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को मिली मंजूरी
यह नया कॉरिडोर यमुना नदी के ऊपर बनेगा. इसके बनने से साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली के बीच सीधा और तेज कनेक्शन मिलेगा. फिलहाल आईटीओ, रिंग रोड और मथुरा रोड पर रोजाना भारी जाम लगता है. नया फ्लाईओवर यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग देगा, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी.
यह परियोजना लंबे समय तक पर्यावरणीय स्वीकृति और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी अड़चनों में फंसी रही. यमुना बाढ़ क्षेत्र से गुजरने के कारण कई बार आपत्ति उठी. अब मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होने की संभावना है.
फेज-3 में सराय काले खां से मयूर विहार तक का हिस्सा जोड़ा जाएगा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










