
Delhi: बटला हाउस डिमोलिशन पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, DDA से मांगी डिमार्केशन रिपोर्ट
AajTak
बाटला हाउस इलाके में DDA के डिमोलिशन नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने DDA को नोटिस जारी कर डिमार्केशन रिपोर्ट मांगी है. फिलहाल डिमोलिशन कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है. इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी. दो अन्य याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार तक टाल दी गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने बाटला हाउस इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा जारी डिमोलिशन नोटिस के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए डिमोलिशन कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट ने DDA से डिमार्केशन रिपोर्ट भी मांगी है. इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की गई है.
याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि उनकी संपत्ति का खसरा नंबर 279 से कोई संबंध नहीं है, लेकिन DDA ने इसे उसी खसरे का हिस्सा मानते हुए डिमोलिशन नोटिस जारी कर दिया है.
कोर्ट ने DDA से डिमार्केशन रिपोर्ट भी मांगी
DDA की ओर से कहा गया कि खसरा नंबर 279 से संबंधित डिमोलिशन का आदेश सर्वोच्च न्यायालय से आया था और उन्होंने केवल उसी खसरे में बने निर्माण पर कार्रवाई की है. अन्य खसरों पर बने निर्माण को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया गया है.
हाईकोर्ट ने DDA की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाई
कोर्ट ने DDA से स्पष्ट डिमार्केशन रिपोर्ट देने को कहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि डिमोलिशन की प्रक्रिया केवल विवादित खसरे तक सीमित है या नहीं. बता दें, इससे पहले भी बाटला हाउस क्षेत्र से जुड़ी एक दर्जन से अधिक याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने DDA की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाई थी और नोटिस जारी किए थे. फिलहाल दो अन्य याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी गई है. मामले में कोर्ट की अगली कार्यवाही अहम मानी जा रही है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








