
Delhi: पार्किंग के विवाद में गोलीबारी, मोबाइल से लिया गया वीडियो आया सामने, एक आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पार्किंग विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है. मामला अरविंद नगर इलाके का है. जहां आरोपी सरेआम हथियार लहराता नजर आए और जमकर फायरिंग की. मोबाइल से रिकॉर्ड की गई इस तस्वीर में साफ साफ दिख रहा है कि कैसे पार्किंग विवाद को लेकर गोलीबारी की गई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











