
Delhi: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, डूबने से ऑटो चालक की मौत
AajTak
Delhi News: राजधानी दिल्ली के हर्ष नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बारिश के बीच एक गड्ढे में पानी भर गया था. जब ऑटो रिक्शा चालक वहां से गुजरा तो गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक व्यक्ति की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर का काम चल रहा था, वहां पर एक गड्ढा हो गया था. बारिश की वजह से उस गड्ढे में पानी भरा हुआ था. जब ऑटो चालक वहां से गुजरा तो वह गड्ढे में जा गिरा.
घटना के बारे में सुबह को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान 51 साल के अजित शर्मा के रूप में हुई है. इस मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गड्ढा गहरा था, जिसके बारे में ऑटो चालक को पता नहीं चला. जब ऑटो चालक फ्लाईओवर के पास से गुजरा तो वह गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में पानी होने की वजह से वह उसमें डूब गया और दम तोड़ दिया.
मानसून ते उत्तर भारत में पकड़ी रफ्तार
बता दें कि देशभर में मॉनसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. कई राज्यों में मॉनसून की बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में एक-दो दिन में मॉनसून दस्तक देगा. वहीं, दिल्ली और मुंबई में भी मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में एक साथ आज (रविवार), 25 जून को मॉनसून की एंट्री हो गई है. आमतौर पर मुंबई में दिल्ली से लगभग 15 दिन पहले मॉनसून पहुंचता है.
दिल्ली में पांच दिन पहले हुई मॉनसून की एंट्री
मुंबई में सामान्य तौर पर मॉनसून की दस्तक 10 से 15 जून के बीच होती है, जबकि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 30 जून है. ऐसे में मुंबई में जहां मॉनसून लगभग 2 हफ्ते की देरी से पहुंचा है तो वहीं दिल्ली में मॉनसून की बारिश सामान्य तिथि से 5 दिन पहले ही हो गई है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









