
Delhi: दुकान की छत पर मिली लाश, सिर और गर्दन पर थे चोट के निशान, हत्या की जांच में जुटी पुलिस
AajTak
घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है. मगर, किसने और कैसे की, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. शव की गर्दन और सिर पर चोटों के कई निशान थे. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि ये चोटें पत्थर और किसी नुकीली चीज से वार करने के बाद लगी हैं.
देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां शनिवार को एक दुकान की छत पर लगभग 20 साल के एक युवक की का शव मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है. मगर, किसने और कैसे की, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक पर खून से लथपथ एक शव पड़े होने की सूचना दोपहर करीब 12.15 बजे कोतवाली पुलिस थाने को मिली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वहां जाने पर पता चला कि दुकान की छत पर एक युवक की लाश पड़ी हुई थी.
यह भी पढ़ें- कहां हैं 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी'? तलाश में दिल्ली पुलिस, FIR दर्ज कर जांच के लिए घर पहुंची
शव की गर्दन और सिर पर चोटों के कई निशान थे. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि ये चोटें पत्थर और किसी नुकीली चीज से वार करने के बाद लगी हैं. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्या की वारदात के बारे में कोई सुराग लग सके. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी पुलिस ने सक्रिय कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










