
Delhi: गैंगस्टर की पार्टी में पुलिसकर्मियों को डांस करना पड़ा भारी, DCP ने लिया सख्त एक्शन
AajTak
दिल्ली पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को एक गैंगस्टर की पार्टी में डांस करना भारी पड़ गया. दोषी पाए जाने के बाद डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने तीनों पुलिसकर्मियों की सर्विस को 5 साल कट कर दिया. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मी का ऐसा आचरण दिल्ली पुलिस जैसे अनुशासित बल में सराहनीय और स्वीकार्य नहीं है.
दिल्ली पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों को चांस पर डांस करना भारी पड़ गया. तीन पुलिसकर्मियों की पांच साल की सर्विस को कट कर दिया गया. दरअसल इन पुलिसकर्मियों ने एक गैंगस्टर की पार्टी में ठुमके लगाए थे. जांच के बाद डीसीपी ने इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया.
बता दें, 16 मुकदमे झेल रहा गैंगस्टर जाहिद और उसकी बेटी खुशी ने एक पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें प्रीत विहार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सोमपाल, कांस्टेबल रोहित और सीता राम ने पार्टी में जमकर डांस किया था. मौके पर मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था.
गैंगस्टर की पार्टी में पुलिसकर्मियों ने किया डांस
जांच के बाद एसीपी ने माना कि सभी पुलिसकर्मी प्रीत विहार थाने के थे. इस घटना को डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने गंभीरता लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों की पांच साल की सर्विस को खत्म कर दिया.
डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि पुलिसकर्मी का ऐसा आचरण दिल्ली पुलिस जैसे अनुशासित बल में सराहनीय और स्वीकार्य नहीं है. उसका प्राथमिक कर्तव्य अपराध पर अंकुश लगाना और आम जनता को अपराधियों से बचाना और सुरक्षा प्रदान करना है. इसलिए वो किसी भी तरह की नरमी के पात्र नहीं हैं.
DCP ने तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










