
Delhi: गुरुग्राम में मजिस्ट्रेट के सामने रात 12 बजे हुई तेजिंदर बग्गा की पेशी, घर भेजे गए
AajTak
हरियाणा पुलिस ने बग्गा को पंजाब पुलिस की हिरासत से निकालकर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा के खिलाफ पंजाब में किन संगीन धाराओं में मामला दर्ज है और उन धाराओं में दोषी साबित होने पर आरोपी को कितनी सजा मिल सकती है.
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा की देर रात करीब 12 बजे गुरुग्राम में द्वारका कोर्ट की मजिस्ट्रेट स्वयं सिद्ध त्रिपाठी के घर पर पेशी हुई. पेशी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में तेजिंदर बग्गा की पीठ में चोट के निशान मिले हैं. वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एसएचओ से बग्गा को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिया है. बग्गा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बताया कि अवैध हिरासत के दौरान उन्हें चोटें आई हैं.
गिरफ्तारी के बाद दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके बाद मोहाली जाने वक्त पंजाब पुलिस की टीम को कुरुक्षेत्र में रोक लिया गया था. यहां बग्गा की गिरफ्तारी के संबध में पूछताछ की गई. इसके बाद दिल्ली पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई. करीब सात घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर वापस आई. बग्गा की मेडिकल जांच करवाने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया.
परिवार ने गिरफ्तारी पर उठाए हैं सवाल
भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का उनके परिवार ने विरोध किया. बग्गा के परिजनों ने दिल्ली के जनकपुरी में पंजाब पुलिस के खिलाफ बग्गा को अगवा करने की शिकायत दर्ज करवाई है.
वहीं बग्गा की मां कमलजीत कौर ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब पंजाब पुलिस उनके घर पहुंची थी तो कोई भी पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में नहीं था. वो अचानक से घर पहुंचे और तेजिंदर को उठा ले गए. बग्गा की मां कमलजीत कौर इस वक्त बिहार के मुजफ्फरपुर में हैं. उन्होंने आजतक से बातचीत में ये जानकारी दी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










