
Delhi: मां और दो बेटियों के शव मिलने से मचा हड़कंप, जहर खाकर खदकुशी की आशंका
AajTak
दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक घर से मां और दो बेटियों के शव मिले. पुलिस को शक है कि तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है, शव 4-5 दिन पुराने हैं. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, पुलिस जांच जारी है.
दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक घर से मां और दो बेटियों के शव बरामद हुए. पुलिस को शक है कि तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. शव कई दिनों से कमरे में पड़े थे, जिससे वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि बदरपुर के मोलरबंद इलाके में एक मकान से बदबू आ रही है. सूचना मिलते ही एसीपी और एसएचओ मौके पर पहुंचे. जब घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तीन शव मिले. मृतकों की पहचान पूजा (42), उनकी 18 साल की बेटी और 8-9 साल की छोटी बेटी के रूप में हुई.
मां और दो बेटियों के शव मिलने से मचा हड़कंप
तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे पुलिस को आशंका है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया. शवों की हालत देखकर पुलिस का मानना है कि मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी.
तीनों के आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी को वजह बताया जा रहा है. पुलिस को पता चला कि मृतक परिवार पिछले दो महीने से मकान का किराया भी नहीं दे पा रहा था. फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है और मामले की जांच जारी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











