
Deep Sidhu Accident: ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
AajTak
पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे के वीडियो सामने आया है. दीप सिद्धू की गाड़ी ट्रक से जा टकराई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.
पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू मंगलवार को दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे. इसी दौरान सोनीपत में खरखौदा के पास सड़क हादसे उनकी मौत हो गई. दरअसल, उनकी गाड़ी एक ट्रक में जा टकराई. बता दें कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि दीप सिद्धू की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी की स्पीड इतनी थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











