
Danish Kaneria on Rishabh Pant: 'ऋषभ पंत का वजन बढ़ गया, रोहित शर्मा भी भारी हो गए', पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया का बड़ा बयान
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने इंडियन विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाए...
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया लगातार भारतीय खिलाड़ियों पर बात करते रहे हैं. उन्होंने लगातार दूसरी बार भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को मोटा कहा और उनकी फिटनेस पर बड़े सवाल भी उठाए. कनेरिया ने इस बार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी फिटनेस पर सवाल उठाए.
कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इतनी कम उम्र में ऋषभ पंत का वजन काफी बढ़ गया है. उनकी फ्लेक्सिबिलिटी अब पहले जैसी नहीं रही. कनेरिया ने कहा कि रोहित शर्मा भी काफी भारी हो गए हैं, लेकिन वह अभी बेहतर हैं.
'पंत विकेटकीपिंग के समय नीचे नहीं बैठ पाते'
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर कनेरिया ने कहा, 'ऋषभ पंत की फिटनेस लेवल बहुत लो है. वो भी उस टीम इंडिया में जहां फिटनेस पर काफी ध्यान दिया जाता है. टीम में यह बेहतरीन फिटनेस पद्धति विराट कोहली लेकर आए थे. वैसे रोहित शर्मा भी काफी भारी हो गए हैं, लेकिन वह बेहतर हैं. मगर ऋषभ पंत विकेटकीपर हैं. जब तक विकेटकीपर नीचे ना बैठे, तो वह विकेटकीपर किस काम का. इतनी छोटी सी उम्र में ऋषभ पंत को हमने देखा साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और उससे पहले आईपीएल में विकेटकीपिंग के समय नीचे नहीं बैठ पाते थे, क्योंकि उनका वजन काफी बढ़ गया है.'
'दिनेश कार्तिक इस उम्र में भी सुपरफिट हैं'
कनेरिया ने कहा, 'यदि विकेटकीपर का वजन बढ़ जाता है, तो उसका फुर्तीलापन कम पड़ जाता है. यही एक वजह है कि पंत कीपिंग और बैटिंग करते समय थक जाते हैं. वह आते हैं और सिर्फ मारना शुरू कर देते हैं. पंत की फिजिकल फिटनेस बेहद खराब है. वहीं दूसरी और इस उम्र में भी दिनेश कार्तिक सुपरफिट हैं. वह शानदार बैटिंग और कीपिंग करते हैं. लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्मअप मैच में कार्तिक ने 70 रनों की पारी खेली.'

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











