
Cyrus Mistry Death: शादी, अंतिम संस्कार और धर्मांतरण: इतने ज्यादा सख्त हैं पारसी धर्म के नियम
AajTak
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन भारत में पारसी समुदाय के लिए एक बड़ा झटका है. साइरस मिस्त्री पारसी समुदाय का एक बड़ा चेहरा थे. भारत में पारसी बेशक संख्या में कम हैं, लेकिन उनका योगदान समाज में काफी ज्यादा रहा है, उन्हीं में से एक साइरस मिस्त्री भी थे.
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई. उस समय में गुजरात से मुंबई जा रहे थे. हादसे के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें दो की मौत हो गई और दो लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साइरस मिस्त्री भारत में पारसी समुदाय का एक बड़ा चेहरा थे. बेशक देश में पारसियों की संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन अपने योगदान की वजह से उन्हें समाज में एक अलग रुतबा मिला है.
हजारों साल पहले पर्शिया (ईरान) से पलायन के बाद पारसी भारत में आकर तो बस गए, लेकिन उन्होंने अलग-अलग धर्मों के बीच रहकर भी अपने धर्म के रीति रिवाजों का पूरा ख्याल रखा. पारसी एकेश्वरवादी हैं यानी सिर्फ एक ही ईश्वर पर भरोसा करते हैं. पारसियों के प्रमुख देवता अहुरमजदा हैं.
पारसी लोगों का इतिहास 10वीं सदी में ईरान से कुछ संख्या में लोग भागकर भारत आ गए थे. पारसी एक ऐसी जगह की तलाश में थे जहां वे आजादी से अपने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन कर सकें. ईरान से भागकर पारसी भारत के गुजरात पहुंचे और बस गए, जिसके बाद भारत में पारसी समुदाय भी एक हिस्सा बन गया.
पारसी लोगों की शादी पारसी समुदाय में शादी के दो चरण होते हैं. पहले चरण में दूल्हा और दुल्हन अपने परिवार और रिश्तेदारों के सामने एक मैरिज कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं. वहीं दूसरे चरण में दावतों का दौर शुरू होता है जो हैसियत के अनुसार, तीन से 7 दिन तक चलता है.
पसंद की शादी के सख्त नियम पारसी लोग अपने धर्म को सबसे ऊपर लेकर चलते हैं, इसी वजह से अगर कोई लड़की अन्य किसी भी धर्म के लड़के से विवाह कर लेती है, तो उसके लिए नियम काफी ज्यादा सख्त हो जाते हैं. दूसरे धर्म में शादी करने वाली लड़की को तुरंत धर्म से निकाल दिया जाता है.
गैर पारसी से शादी करने वाली लड़की को सिर्फ धर्म से ही नहीं, और भी कई चीजों पर उस पर रोक लगा दी जाती है. सबसे बड़ी रोक है कि वह लड़की अपने पिता की मौत पर दखमा जाकर प्रार्थना में भी शामिल नहीं हो सकती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










