
CUET UG रिजल्ट पर आपत्ति है तो आज ही करा दें दर्ज, NTA ने दिया है 24 घंटे का समय
AajTak
NTA ने CUET UG 2024 नतीजे घोषित करने के बाद छात्र-छात्राओं को जारी किए गए स्कोर को लेकर आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है. यदि किसी छात्र या छात्रा को अपने स्कोर को लेकर कोई आपत्ति है तो वे आज शाम तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
NTA ने CUET UG का परिणाम जारी कर दिया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड अच्छी तरह चेक कर लें क्योंकि एनटीए ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 24 घंटे का समय दिया है. अगर कोई कैंडिडेट अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है या उन्हें स्कोरकार्ड में कोई गड़बड़ी लग रही है तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. छात्र ई-मेल या फोन नंबर के जरिये अपनी शिकायत एनटीए को बता सकते हैं.
ई-मेल के जरिये दर्ज कराएं शिकायत
आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों के सबसे पहले एनटीए के सीयूईटी पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर सीयूईटी रिजल्ट लाइव का ऑप्शन आएगा. इसपर क्लिक करने के बाद हेल्पडेस्क में जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा एनटीए को सीयूईटी यूजी रिजल्ट से जुड़ी किसी भी शिकायत की जानकारी देने के लिए आप इस ईमेल एड्रेस पर मेल कर सकते हैं – rescuetug@nta.ac.in. ईमेल लिखते समय अपना एप्लीकेशन नंबर, नाम, सब्जेक्ट कोड, सब्जेक्ट का नाम और परीक्षा की तारीख और दिन जरूर मेंशन करें.
फोन नंबर से करें संपर्क
आपत्ति दर्ज कराने या स्कोरकार्ड से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए छात्र 011 – 40759000 पर भी एनटीए से संपर्क कर सकते हैं. याद रखें शिकायत दर्ज कराने के लिए सिर्फ आज शाम तक का ही समय है.
NTA CUET UG Website Link

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










