CUET- PG 2023: सीयूईटी पीजी एग्जाम एक से 10 जून तक होंगे, UGC ने दी ये जानकारी
AajTak
CUET- PG 2023: यूजीसी चेयरमैन ने ट्वीट करके बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक से 10 जून 2023 तक स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आयोजित करेगी. यहां पढ़ें डिटेल...
CUET- PG 2023: स्नातकोत्तर (Post Graduate) प्रोग्राम्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 1 जून से 10 जून, 2023 तक आयोजित किया जाएगा. यूजीसी चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की. इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में आवेदन प्रक्रिया की डिटेल का भी जिक्र किया.
Important Details:
यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा कि परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च के मध्य में शुरू होगी. उन्होंने कहा कि सीयूईटी-पीजी स्कोर का उपयोग करके स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रयास करने का छात्रों के लिए यह एक अच्छा अवसर होगा.
CBT मोड में होगी परीक्षा
स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए इस वर्ष 30 से अधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए गए थे. आगामी परीक्षा भी सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी.
यूजी कोर्सेज में फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










