
CUET ही नहीं, अब इन तरीकों से भी होंगे कॉलेज में एडमिशन, सीटें खाली जाने पर UGC ने उठाया ये कदम
AajTak
अगर कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र सीयूईटी की परीक्षा नहीं क्लियर नहीं कर पाते हैं तो वह उन यूनिवर्सिटी में जा सकते हैं जहां सीटें खाली बच गई हैं. यूजीसी ने घोषणा की है कि यदि सीयूईटी स्कोर के जरिए स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों (कोर्सेज) की सीटें खाली रह जाती हैं तो केंद्रीय विश्वविद्यालय अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा (Entrance Examinations) आयोजित कर सकते हैं या योग्यता परीक्षा (क्वालिफाइंग एग्जाम) में अंकों के आधार पर छात्र-छात्राओं को एडमिशन दे सकते हैं.
ग्रेजुएशन या पीजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए कैंडिडेट्स एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी परीक्षा देते हैं. एनटीए के इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिये ही कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करते हैं. लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ सीटें खाली भी रह जाती हैं. यूजीसी ने अब इस परेशानी का हल निकाल लिया है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सम्बद्ध/घटक महाविद्यालयों में UG/PG दाखिले को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOPs) जारी किए हैं.
CUET के अलावा अपना सकते हैं ये दो तरीके
UGC अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कहा कि CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन के बाद भी अगर कॉलेज में सीटें खाली रह जाती हैं तो विश्वविद्यालय अतिरिक्त मानकों का प्रयोग कर सीटें फिल कर सकते हैं. इसमें एक ऑप्शन प्रवेश परीक्षा का भी है. यूजीसी ने सीटें भरने के लिए कई तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं-
इन दो तरीकों को फॉलो करके संस्थान अपने कॉलेज की खाली सीटें भर सकता है. हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि UGC की तरफ से जारी SOPs में कहा गया है कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों व सम्बद्ध/घटक महाविद्यालयों में UG/PG दाखिले के लिए मुख्य आधार CUET के अंक ही होंगे.
विवादों में इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा
इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा भी विवादों में रही एनटीए ने 7 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और 9 जुलाई तक इस आपत्ति स्वीकार की गई थी. अभ्यर्थियों ने एजेंसी पर आरोप लगाए थे कि 6 विषयों के आधे से अधिक सवाल गलत हैं. प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की 25 जुलाई को जारी की गई थी. बिजनेस स्टडीज विषय में कुल 8,024 छात्रों को पूरे नंबर मिले हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर राजनीति विज्ञान है, जिनमें कुल 5,141 स्टूडेंट्स को पूरे नंबर मिले हैं. वहीं इतिहास में 2,520, अंग्रेजी में 1,683 और मनोविज्ञान में 1,602 छात्रों को पूरे नंबर मिले. सबसे ज्यादा छात्र जनरल टेस्ट में 7.09 लाख शामिल हुए थे केवल एक छात्र को ही पूरे नंबर मिले.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











