
CUAS, Pechora, SAMAR... इंडियन एयरफोर्स ने इन हथियारों से किया पाकिस्तान को बेदम, हर हमला रहा नाकाम
AajTak
भारतीय वायुसेना ने कहा कि देश का रक्षा छत्र हमारा एयर डिफेंस बना. हमारे एयर डिफेंस ने हमलों को नाकाम किया. हमने CUAS, पेचोरा, SAMAR और AD गन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को जवाब दिया है.
बीती रात पाकिस्तानी हमले की कायराना हरकत को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) ने बयान जारी किया है. वायुसेना ने बयान जारी कर बताया कि हमने संयम और संतुलित तरीके से पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम किया.
सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना ने कहा कि हमारा एयर डिफेंस बना देश का रक्षा छत्र बना. हमारे एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया. हमने बीती रात CUAS, पेचोरा, SAMAR और AD गन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को बेदम कर दिया.
उन्होंने कहा कि हमारी एयर डिफेंस वॉल बेहद अटूट है. हमने आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की. हम चौकस बने रहे. वायुसेना ने बेहद समझदारी और संतुलित तरीके से पाकिस्तान के हर वार का जवाब दिया. हम हर खतरे का माकूल जवाब देने के लिए तैयार है.
बता दें कि इससे पहले भारतीय सेना ने भी बयान जारी किया था. इस ऑपरेशन के तहत जहां एक ओर आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने सीमाओं की रक्षा की, वहीं जवानों ने जमीन पर मोर्चा संभालते हुए हर हमले का जवाब दिया. नियंत्रण रेखा पर तैनात बटालियनों ने पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया और उसकी आगे बढ़ने की कोशिशों को विफल कर दिया. सेना के इस बयान के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
इससे पहले भारतीय थलसेना ने पाकिस्तान के हमले की नाकाम कोशिश पर बयान जारी किया था. सेना ने बताया कि पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सहरदी इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. इस बीच आर्मी ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि कैसे उसने दुश्मन के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया
सेना ने बताया कि 8 और 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के ज़रिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीज़फायर का उल्लंघन किया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












