
CSK vs KKR Highlights, IPL 2025: धीमी पिच पर फेल हुए धोनी के धुरंधर... नरेन-वरुण की चली फिरकी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को धो डाला
AajTak
आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार पांचवीं हार रही.
Chennai Super Kings (CSK) vs Kolkata Knight Riders (KKR), IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-25 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. 11 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. कोलकाता को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट मिला था. जिसे उसने 59 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
सीएसके ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने की यह लगातार पांचवीं हार रही. सीएसके ने शानदार आगाज करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से पराजित किया था. हालांकि उसके बाद वो आउट ऑफ ट्रैक हो गई है. सीएसके आईपीएल इतिहास में पहली बार लगातार पांच मैच हारी है. साथ ही ऐसा पहली बार हुआ, जब सीएसके ने एक सीजन में चेपॉक में लगातार तीन मैच गंवाए. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा सीजन में ये छह मैचों में तीसरी जीत रही.
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे सुनील नरेन ने 18 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. वहीं दूसरे ओपनर क्विंटन डिकॉक ने तीन छक्के की मदद से 16 बॉल 23 रनों की पारी खेली. कप्तान अजिंक्य रहाणे 20 और रिंकू सिंह 15 रन पर नाबाद लौटे. चेन्नई की ओर से तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और स्पिनर नूर अहमद को एक-एक विकेट हासिल हुआ.
CSK के लिए शिवम दुबे ने बनाए सबसे ज्यादा रन
मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 104 रन बनाए. धीमी पिच पर चेन्नई के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते दिखे. सीएसके के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 31* रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. शिवम के अलावा विजय शंकर (29), राहुल त्रिपाठी (16) और डेवोन कॉन्वे (12) ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











