
CSK vs GT IPL 2023 Match: ओपनिंग मैच में कैसी होगी धोनी-हार्दिक की प्लेइंग-11? ये हो सकते हैं 'इम्पैक्ट प्लेयर'
AajTak
IPL 2023 सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में धोनी और हार्दिक के सामने बेस्ट प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती होगी.
CSK vs GT IPL 2023 Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज आज (31 मार्च) होने जा रहा है. पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा. गुजरात टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में है.
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में धोनी और हार्दिक के सामने बेस्ट प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी खुद चोटिल हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या वे आराम करेंगे या खेलेंगे.
मैच में ये हो सकती है चेन्नई-गुजरात की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, शिवम मावी, जयंत यादव/आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी.
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबति रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर और सिमरजीत सिंह/तुषार देशपांडे.
Getting into the zone! 🎯#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/Xbqn49WgoK

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











