
CSK vs GT IPL 2023 Match: आज बारिश से धुलेगा IPL का ओपनिंग मैच? जानिए अहमदाबाद में मौसम का मिजाज
AajTak
IPL 2023 सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. मैच से ठीक एक दिन पहले शाम को अहमदाबाद में झमाझम बारिश हुई थी.
CSK vs GT IPL 2023 Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज आज (31 मार्च) होने जा रहा है. पहला मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम आमने-सामने होंगी. गुजरात टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में है.
यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. मगर इससे पहले फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. मैच से ठीक एक दिन पहले शाम को अहमदाबाद में झमाझम बारिश हुई थी. ऐसे में फैन्स को आशंका है कि आईपीएल का ओपनिंग मैच भी बारिश से धुल सकता है.
मैच वाले दिन बारिश की आशंका 1 प्रतिशत
मगर यहां एक्वावेदर की मानें तो ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. जी हां, ये फैन्स के लिए अच्छी खबर है कि मैच वाले दिन यानी आज (31 मार्च) अहमदाबाद में बारिश की आशंका सिर्फ 1 प्रतिशत ही है. जबकि मैच के दौरान यानी शाम के बाद बारिश की आशंका 0 प्रतिशत रहेगी.
Accuweather के मुताबिक, अहमदाबाद में शुक्रवार को बारिश की आशंका 1 प्रतिशत तक रहेगी. आसमान में 31% तक बादल छाए रहेंगे. जबकि हवाओं की गति भी 28 km/h की रहेगी. अहमदाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Choosing the right rain snack ✅#WhenInGujarat #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/FyskXh1URj

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











