
CSK vs GT IPL 2023 Match: आईपीएल का ओपनिंग मैच हारकर चैम्पियन बनने वाली टीम कौन? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
AajTak
IPL 2023 सीजन का पहला मैच आज (31 मार्च) खेला जाएगा. मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स टीमें आमने-सामने होंगी. मगर इससे पहले फैन्स यह भी जानना चाह रहे होंगे कि हर सीजन में ओपनिंग मैच जीतने वाली टीम चैम्पियन बनती है या हारने वाली टीम ने ज्यादा बार खिताब जीता है?
CSK vs GT IPL 2023 Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज आज (31 मार्च) होने जा रहा है. पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा. गुजरात टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में है.
मगर इससे पहले फैन्स यह भी जानना चाह रहे होंगे कि ओपनिंग मैच खेलने, जीतने और हारने वाली टीमों का टूर्नामेंट में क्या होता है? ओपनिंग मैच जीतने वाली टीम चैम्पियन बनती है या हारने वाली टीम ने ज्यादा बार खिताब जीता है?
15 आईपीएल सीजन के आंकड़े इस तरह हैं
यदि इन आकंड़ों पर गौर करें तो आईपीएल 2023 के आगाज से ठीक पहले धोनी और पंड्या के लिए कुछ अलर्ट करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. बता दें कि 2008 से अब तक आईपीएल के 15 सीजन खेले जा चुके हैं. इनमें सिर्फ 5 बार ही ओपनिंग मैच खेलने वाली (हार या जीत) दोनों टीमों में से कोई एक चैम्पियन बनी है.
इसमें भी 3 बार वही टीम चैम्पियन बनी है, जिसने ओपनिंग मैच जीता हो. जबकि सिर्फ 2 बार ही आईपीएल का ओपनिंग मैच हारने वाली टीम उस सीजन में चैम्पियन बनी है. ऐसे में यह आंकड़े धोनी और पंड्या के फेवर में बहुत ही कम जाते नजर आ रहे हैं.
IPL ओपनिंग मैच से जुड़े खास आंकड़े

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











