
CSDS के डायरेक्टर संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिखाया था गलत डेटा
AajTak
EC ने महाराष्ट्र में सीएसडीएस के डायरेक्टर संजय कुमार के खिलाफ दो FIR दर्ज कराई हैं. इनमें से एक FIR नागपुर और दूसरी नाशिक के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दर्ज की गई है. ये FIR महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपुष्ट डाटा शेयर करने के लिए किया गया है.
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में सीएसडीएस के डायरेक्टर संजय कुमार के खिलाफ दो FIR दर्ज कराई हैं. इनमें से एक FIR नागपुर में और दूसरी नाशिक के जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दर्ज की गई है. ये FIR कथित तौर पर जनता को बरगलाने वाले अपुष्ट (अन्कन्फर्म्ड) आंकड़े प्रकाशित करने और उन्हें सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर फैलाने के आरोप में दर्ज की गई हैं.
निर्वाचन आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि देश में कोई भी व्यक्ति यदि अपुष्ट तथ्यों या आंकड़ों का इस्तेमाल कर आम जनता को भ्रमित करने या झूठ फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में FIR दर्ज कर संबंधित व्यक्ति को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा.
सूत्रों के अनुसार, आयोग यह भी स्पष्ट कर चुका है कि जनता को चुनाव या मतदाता संबंधी आंकड़े हमेशा निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करने चाहिए. अन्य किसी स्रोत से लिए गए आंकड़े न केवल गलत या अपुष्ट हो सकते हैं, बल्कि उन्हें साझा करने वाले को कानूनी शिकंजे में फंसा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'वोट चोरी' विवाद के बीच संजय कुमार ने महाराष्ट्र के डेटा को गलत बताकर मांगी माफी, बीजेपी ने साधा निशाना
निर्वाचन आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि उसका प्रमुख उद्देश्य देशभर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. इसी उद्देश्य के तहत आयोग किसी भी तरह के भ्रम फैलाने या झूठे आंकड़े फैलाने वाले मामलों पर कड़ा रुख अपनाता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से न केवल जनता में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी. आयोग का यह कदम यह संदेश भी देता है कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






