
CSBC कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का सिटी स्लिप जारी, ये रहा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक
AajTak
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर है, इसके बाद, एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड जारी होने पर, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
कब होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आपको बता दें कि कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इससे पहले बोर्ड ने जानकारी दी थी कि एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार नीचे विवरण देख सकते हैं.
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल एडमिट कार्ड पर रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, पिता का नाम और अन्य विवरण चेक कर लें. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट लेना होगा. बिना एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सीएसबीसी ने उम्मीदवारों से बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने और परीक्षा के दिन उनका पालन करने को कहा है. परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी साथ लाना होगा. जो अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, उनके लिए सीएसबीसी इस अधिसूचना में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार डुप्लीकेट प्रवेश पत्र जारी करेगा.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











