
Cruise Drugs Party Case: ड्रग्स मामले में NCB ने आर्यन खान की 11 अक्टूबर तक हिरासत मांगी
ABP News
Cruise Drugs Party Case: ड्रग्स मामले में NCB ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की 11 अक्टूबर तक हिरासत मांगी है.
Cruise Drugs Party Case: क्रूज पोत पार्टी से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो (एनसीबी) ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों की 11 अक्टूबर तक के लिए हिरासत मांगी है. NCB के वकील अनिल सिंह ने कहा कि NCB ने गिरफ़्तार किए गए अर्चित कुमार ने पूछताछ में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट का नाम लिया है. ऐसे में सभी को साथ बैठाकर पूछताछ करना ज़रूरी है.
एनसीबी की मांग पर आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने सवाल किया कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और अर्चित कुमार को साथ में बैठाकर बुधवार को पूछताछ क्यों नहीं किया गया? अर्चित कुमार की गिरफ़्तारी तो हो चुकी थी. उन्होंने कहा, ''पांच दिनों की कस्टडी में रहने और पूछताछ के दौरान कोई बात सामने नहीं आई तब NCB को फिर से आर्यन की कस्टडी क्यों चाहिए? आगे अगर NCB को कुछ जांच में मिलता है तो आर्यन को फिर बुला सकती है.''

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












