
Cruise Drugs Case: क्या आर्यन खान को मिलेगी जमानत? आज 8 आरोपियों की याचिका पर होगी सुनवाई
ABP News
NCB ने 2 अक्टूबर को लक्जरी क्रूज पर एक रेव पार्टी में छापा मारा था. वहा से आर्यन और 7 अन्य को हिरासत में लिया था. इस छापेमारी ने बॉलीवुड के साथ ही राजनीतिक हलकों में भी एक बड़ी सनसनी पैदा कर दी है.
Mumbai Cruise Drugs Case: मुंबई ड्रग्स मामले में आर्यन खान और सात अन्य आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अब शुक्रवार को आर्यन समेत सभी आठ आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. जमानत याचिका पर आज सुबह 11 बजे सुनवाई की जाएगी. फिलहाल सभी आरोपियों को एनसीबी दफ्तर में ही रखा गया है.
कोर्ट ने बताया कि बिना कोविड रिपोर्ट आरोपियों को जेल में नहीं लिया जाता. इसलिए सभी को गुरुवार रात एनसीबी दफ्तर में ही रहना होगा. जिसे आरोपियों के वकील ने स्वीकार कर लिया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनसीबी ने आरोपियों की एनसीबी हिरासत अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था. लेकिन अदालत ने इसे अनुमति नहीं दी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












