
CRPF जवानों के लिए राशन ले जा रहे ट्रैक्टर को नक्सलियों ने बनाया निशाना, दो घायल
AajTak
कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों ने ID ब्लास्ट कर एक ट्रैक्टर को निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में CRPF जवानों के लिए राशन और पानी ले जाया जा रहा था. जिस पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और ID ब्लास्ट कर ट्रैक्टर को उड़ा दिया. इस हमले में बबलू बोदरा (30) और खलासी लोबो गोप (32) नाम के दो शख्स गंभीर रूप से घायल हुए.
झारखंड के चाईबासा में एक बार नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया. कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने ID ब्लास्ट कर एक ट्रैक्टर को निशाना बनाया. इस हमले दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया. यह ब्लास्ट दोपहर 12 बजे के करीब हुआ. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सीआरपीएफ जवानों के लिए राशन और पानी ले जाया जा रहा था. जिस पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और ID ब्लास्ट कर ट्रैक्टर को उड़ा दिया. इस हमले में बबलू बोदरा (30) और खलासी लोबो गोप (32) नाम के दो शख्स गंभीर रूप से घायल हुए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नक्सलियों ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, दो घायल
बता दें, नक्सलियों के हमले से नवंबर 2022 से मई 2023 के बीच कई जवान घायल हो चुके हैं. जबकि 10 गांव वालों की जान भी जा चुकी है. पुलिस और सीआरपीएफ नक्सलियों पर नकेल कसने का लगातार प्रयास कर रही है. बावजूद इसके नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं. चाईबास में तो फरवरी 2023 से मार्च 2023 तक नक्सलियों के हमले में तीन ग्रामीणों की जान जा चुकी है. चाईबास के जंगल में अक्सर नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं.
CRPF जवानों के लिए राशन ले जा रहा था ट्रैक्टर
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कोल्हान के इलाके में खुद को बचाने के लिए ऐसा चक्रव्यू बनाया है, जिसे भेद पाना झारखंड पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है. आईईडी की चपेट में आने से अब तक कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









