
Cricket New Rules: बॉल पर थूक लगाना हमेशा के लिए बंद, वाइड को लेकर भी बड़ा बदलाव, नोट कर लें क्रिकेट के नए नियम
AajTak
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा नए नियमों का ऐलान किया गया है. यह सभी नियम 1 अक्टूबर, 2022 से लागू किए जाएंगे. अब क्रिकेट बॉल पर सलाइवा (थूक) का इस्तेमाल करना हमेशा के लिए बैन हो गया है.
क्रिकेट के फैन्स के लिए एक बार फिर काफी कुछ फिर से याद करने का मौका आ गया है. मंगलवार को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा नए नियमों का ऐलान किया गया है. यह सभी नियम 1 अक्टूबर, 2022 से लागू किए जाएंगे. अब क्रिकेट बॉल पर सलाइवा (थूक) का इस्तेमाल करना हमेशा के लिए बैन हो गया है, साथ ही कैच को लेकर भी नियम बदले हैं. क्रिकेट के नियमों में क्या बातें जुड़ी हैं, जानिए..
अब अगर कोई कैच होती है, तब उसके बाद जो भी नया बल्लेबाज क्रीज़ पर आएगा वही बैटिंग करेगा. पहले यह नियम था कि अगर बल्लेबाज कैच के दौरान एंड चेंज कर लेते हैं तो पुराना बल्लेबाज भी बैटिंग कर सकता था.
अगर मैदान पर कोई व्यक्ति या जानवर एंट्री कर लेता है, तो उसको डेड बॉल ही घोषित कर दिया जाएगा. पहले ऐसा होने पर खेल होता रहता था या फिर उसे कुछ देर के लिए रोक दिया जाता था.
अगर फील्डिंग टीम का कोई फील्डर खेल के दौरान तय फील्डिंग से अलग जगह जाता है और व्यवधान पैदा करता है तो पहले उसे डेड बॉल घोषित कर दी जाती थी. लेकिन अब फील्डिंग टीम को ऐसा करना भारी पड़ेगा, क्योंकि ऐसा करने पर 5 रनों की पेनाल्टी लगाई जाएगी.
कोरोना काल की वजह से बॉल पर सलाइवा लगाना बंद कर दिया था. अब इस नियम को हमेशा के लिए स्थायी बना दिया गया है. यानी क्रिकेट बॉल को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. सिर्फ पसीने का ही इस्तेमाल किया जाएगा.
अगर बॉल पिच से बाहर लैंड करती है, अब अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलेगा तो उसका या बल्ले का कुछ हिस्सा पिच पर रहना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है, तब अंपायर के पास इसे डेड बॉल घोषित करने का अधिकार होगा. इसके अलावा अगर कोई भी बॉल बल्लेबाज को पिच से बाहर निकलने के लिए मजबूर करती है, तो वह भी नो बॉल होगी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












