
Cricket New Rules: क्रिकेट का नया नियम, विकेट गिरने के बाद 2 मिनट में नए बल्लेबाज ने नहीं ली स्ट्राइक तो...
AajTak
एक अक्टूबर से फैन्स को क्रिकेट में अब कई नए नियम देखने को मिलेंगे. आईसीसी की कमेटी ने इन नियमों को पारित कर दिया है. इन्हीं में से एक नियम नए बल्लेबाज का क्रीज़ पर स्ट्राइक लेने का वक्त है. अब वनडे और टेस्ट में दो मिनट के भीतर ही नए बल्लेबाज को स्ट्राइक लेनी होगी.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. 1 अक्टूबर से इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा, यानी टी-20 वर्ल्डकप 2022 नए नियमों के साथ ही खेला जाएगा. जो नए नियम लाए गए हैं, उनमें कई हैरान करने वाले नियम भी हैं जिनको जानने में दर्शकों में काफी उत्साह होगा. इन्हीं नियमों से एक नया नियम है कि जब कोई विकेट गिरता है, तो नए बल्लेबाज को अब 2 मिनट के अंदर ही क्रीज़ पर आकर स्ट्राइक लेनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो विरोधी टीम के कप्तान के पास टाइम आउट की अपील होगी. आईसीसी का ये नया नियम कहता है, ‘टेस्ट और वनडे में जो भी नया बल्लेबाज क्रीज़ पर आ रहा है, उसे 2 मिनट के अंदर स्ट्राइक लेने के लिए तैयार होना होगा. जबकि टी-20 क्रिकेट में यह वक्त सिर्फ 90 सेकेंड का रहेगा. इससे पहले यह वक्त वनडे और टेस्ट में 3 मिनट का था. अगर बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाता है तो फील्डिंग कप्तान टाइम आउट की अपील कर सकता है’.
क्लिक करें: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम, ICC का बड़ा फैसला और कौन-से नियम जोड़े गए हैं? आईसीसी द्वारा कई नियमों को लाया गया है, जो एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगे. इसमें एक नियम है कि अगर कोई बल्लेबाज कैच आउट होता है, तो अगली बॉल पर स्ट्राइक नया बल्लेबाज ही लेगा. यानी स्ट्राइक चेंज करने वाली चीज़ अब खत्म कर दी गई है.
A host of important changes to the Playing Conditions that come into effect at the start of next month 👀https://t.co/4KPW2mQE2U
मैच के दौरान बॉल पर स्लाइवा का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. कोरोना के मद्देनज़र पहले इस पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बैन करने का फैसला लिया गया है. अब अगर कोई बॉलर अपने रनअप के दौरान कुछ अनुचित करता है, तब बल्लेबाजी टीम के पास शिकायत का मौका होगा और जुर्माने के तौर पर अंपायर फील्डिंग टीम पर 5 रनों की पेनाल्टी लगा सकता है. आपको बता दें कि आईसीसी द्वारा जो ये फैसले लिए गए हैं, इसे आईसीसी क्रिकेट कमेटी द्वारा पास किया गया है. इस कमेटी की अगुवाई बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कर रहे हैं, जबकि इसमें रमीज राजा, महेला जयवर्धने, डेनिएल विटोरी, वीवीएस लक्ष्मण, जय शाह समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











