
CPP meet: 'राज्यसभा MPs का निलंबन अनुचित, देश की संपत्तियां बेच रही सरकार', सोनिया गांधी का केन्द्र पर हमला
ABP News
Congress Parliamentary Party meeting: सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है. उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार पर हमला बोला.
Sonia Gandhi Attacks Centre: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आज मोदी सरकार पर जमकर हमलर बोला. संसद में बुधवार की सुबह हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने किसानों, महंगाई, विनिवेश, सीमा पर स्थिति समेत 12 सांसदो के निलंबन जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा. सोनिया गांधी ने कहा कि हमें किसान आंदोलन में जान गवां चुके 700 किसानों का सम्मान करना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है. वहीं सोनिया गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है. यही नहीं, सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार सरकारी उपक्रमों को ध्वस्त कर रही है और देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












