
CPM के कार्यक्रम में गए केवी थॉमस तो कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केवी थॉमस कन्नूर में आयोजित सीपीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे. जिसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने केवी थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
बागी नेताओं के खिलाफ अब कांग्रेस हाइकमान सख्त हो गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सोमवार को वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कमेटी के सदस्य केवी थॉमस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्हें यह नोटिस इसलिए दिया गया है क्योंकि पार्टी के निर्देश के बावजूद, केवी थॉमस ने कन्नूर में आयोजित सीपीएम पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.
आपको बता दें कि केवी थॉमस पिछले शनिवार को सीपीएम के एक सेमिनार में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन भी मौजूद थे. वहीं कांग्रेस के सांसद शशि थरूर और विपक्ष के नेता रह चुके रमेश चेन्नीथला जैसे बाकी नेता पार्टी के निर्देश के बाद इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था.
कांग्रेस नेताओं की मानें तो सीपीएम को यह सूचना पार्टी को देनी चाहिए थी कि उसने हमारे नेताओं को आमंत्रित किया है. सीधे तौर पर नेताओं के पास नहीं जाना चाहिए था. वहीं केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) को भी यही लगता है कि ऐसे समय में इस कार्यक्रम में भाग लेना अनुचित था, जब के-रेल परियोजना को लेकर कांग्रेस और सीपीएम आमने-सामने हैं.
केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरन ने तो यहां तक कह दिया था कि जो भी पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करेगा, वह पार्टी का हिस्सा नहीं होगा. फिलहाल, कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद, केवी थॉमस का कहना है कि वह नोटिस का जवाब देंगे और हमेशा कांग्रेसी बने रहेंगे.
आपको बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को भी पार्टी लाइन के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










