
CoWIN Data Leak में बिहार से एक गिरफ्तारी, ऐसे Telegram Bot से किया पूरा खेल
AajTak
CoWIN Data Leak: कोविन डेटा लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों की मानें तो इस शख्स ने ही टेलीग्राम बॉट के जरिए डेटा को शेयर किया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आरोपी ने अपनी मां से मिली जानकारी का फायदा उठाकर इस डेटा को एक्सेस किया था. बॉट ने जो डेटा शेयर किया था, उसमें यूजर्स की कई डिटेल्स मौजूद थी.
Cowin App डेटा लीक मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFFSO यूनिट ने इस मामले में एक शख्स को बिहार से गिरफ्तार किया है. दो हफ्ते पहले इस मामले में डेटा लीक की जानकारी सामने आई थी. टेलीग्राम पर एक बॉट ने इस बारे में जानकारी शेयर की थी.
इसे बाद ट्विटर पर मामला ट्रेंड होने लगा. TMC नेता साकेत गोखले ने डेटा लीक के बारे में ट्वीट किया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी, जिसमें पहली गिरफ्तारी हुई है.
सूत्रों ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार हुए शख्स ने ही ये जानकारी टेलीग्राम पर शेयर की थी. दरअसल, गिरफ्तार हुए शख्स की मां बिहार में एक हेल्थ वर्कर (नर्स) हैं. सूत्रों की मानें तो मां से मिली जानकारी के आधार पर ही आरोपी डेटा तक पहुंचा था.
इस मामले में आरोपी की मां भी जांच के दायरे में है. इस मामले में आरोपी ने एक टेलीग्राम बॉट बनाया था और उसके जरिए ही Cowin पोर्टल का डेटा शेयर किया था.
बीते दिनों कोविन पोर्टल से डेटा लीक का मामला सामने आया था. टेलीग्राम बॉट द्वारा शेयर डेटा में यूजर्स के जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, आधार डिटेल्स, ऐड्रेस, सेंटर ऑफ वैक्सीनेशन और दूसरी डिटेल्स शामिल थी. 12 जून को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले में प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें मुताबिक टेलीग्राम बॉट CoWIN ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग का इस्तेमाल नहीं कर रहा था.
वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि इसकी जांच CERT-In ने की है. जांच में पाया गया है कि डेटा सीधे तौर पर CoWIN पोर्टल से लीक नहीं हुआ है. सरकार ने कहा था कि बॉट पहले लीक हुए डेटा का इस्तेमाल कर रहा है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. इस मामले में Telegram से बॉट और उसके क्रिएट की जानकारी मांगी गई थी.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










