
Covid Cases in India: देश में 24 घंटे के भीतर मिले 1,16,390 केस, ये रहे कोरोना से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
Covid Cases in India: कोविड की तीसरी लहर यानी ओमिक्रॉन के लगातार और बेतहाशा बढ़ते संक्रमण के चलते कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिबंधों का दौर शुरू हो गया है. देश के सबसे ज्यादा कोविड प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सरकारों ने कड़े कदम उठाते हुए उचित उपाय अपनाने शुरू कर दिए हैं. जानिए गुरुवार के कुछ बड़े अपडेट्स...
भारत में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 3,64,848 हो गई है. गुरुवार शाम सामने आए संक्रमण के 1,16,390 नए मामलों में से तीन राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की 61.33 फीसदी हिस्सेदारी है. देश में अब तक कोरोना के 3,52,25,693 केस सामने आ चुके हैं. भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 36,265 मिले हैं. पश्चिम बंगाल में 15,421, नई दिल्ली में 15,097, तमिलनाडु में 6,983 केस, केरल में 4,649 केस दर्ज किए गए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










