
Covid Cases In India: देशभर में कोविड से 67 मरीजों की मौत, एक्टिव केस डेढ़ लाख पार
AajTak
देशभर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस डेढ़ लाख से ज्यादा हो गए हैं. जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 21411 नए मरीज मिले हैं. जबकि कोविड की वजह से 67 मरीजों की मौत हो गई.
कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. शनिवार को भारत में कोरोना के कुल 21411 नए केस सामने आए हैं. जबकि 67 मरीजों ने कोविड संक्रमण की वजह से जान गंवा दी. पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव केसों में 618 मरीजों का इजाफा हुआ है. लिहाजा अब देशभऱ में कोविड के एक्टिव केस बढ़कर 1,50,100 हो गए हैं.
कोरोना संक्रमण की वजह से देश में पिछले 24 घंटों में 67 मरीजों की मौत हो गई. लिहाजा कोविड से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,997 हो गया है. वहीं अगर रिकवरी रेट की बात करें तो ये आकंड़ा 98.46% पर पहुंच गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर केरल, तीसरे पर पश्चिम बंगाल, चौथे पर तमिलनाडु और पांचवें नंबर पर कर्नाटक है. लिहाजा महाराष्ट्र में 2,515, केरल में 2,47, पश्चिम बंगाल में 2,237, तमिलनाडु में 2,033 और कर्नाटक में 1,562 मरीज सामने आए हैं.
50.57% नए केस इन पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिनमें अकेले महाराष्ट्र में 11.75% फीसदी केस मिले हैं.
पिछले 24 घंटों में कुल 20,726 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं अब कोरोना के हराने वालों का आंकड़ा 4,31,92,379 हो गया है. जबकि देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना की 34,93,209 वैक्सीन लगाई गई हैं. साथ ही 4,80,202 सैंपलों की जांच गई है.
ये भी देखें

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








