
COVID-19 XE Variant: भारत में XE वैरिएंट से आएगी चौथी लहर? इसके लक्षणों को ना करें अनदेखा
AajTak
COVID-19 XE Variant: कोरोना के नए XE वैरिएंट मिलने के कारण सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं. XE वैरिएंट के लक्षण और सावधानी के साथ-साथ, क्या भारत में नया XE वैरिएंट आएगा? XE वैरिएंट से महामारी की चौथी लहर आने की कितनी संभावना है? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
COVID-19 XE Variant: कोरोना के नए वैरिएंट XE ने भारत के 2 राज्यों (गुजरात और मुंबई) में दस्तक दे दी है. बीएमसी ने मुंबई में फिर से XE वैरिएंट से संक्रमित शख्स मिलने का दावा किया है तो गुजरात में भी एक शख्स की रिपोर्ट नए वायरस के लिए पॉजिटिव आई है. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, COVID-19 का यह नया वैरिएंट काफी संक्रामक है और काफी तेजी के साथ फैलता है. महाराष्ट्र और गुजरात में XE वैरिएंट के 2 नए मामले मिलने के बाद लोगों में चौथी लहर की चिंता बढ़ने लगी है.
XE ओमिक्रॉन के 2 सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वैरिएंट को कोरोना के BA.2 वैरिएंट की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक बताया है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि XE वैरिएंट हल्का प्रतीत होता है. किसी भी वायरस से बचे रहने के लिए उसके लक्षण जानना बेहद जरूरी है. इसलिए इस आर्टिकल में XE वैरिएंट के लक्षण, सावधानी के साथ ये भी जानेंगे कि क्या XE वैरिएंट भारत में चौथी लहर ला सकता है?
COVID-19 के XE वैरिएंट के लक्षण (Symptoms of the COVID XE variant)
हिंदुजा अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर, खार में क्रिटिकल केयर के सलाहकार डॉ. भारेश डेढिया के मुताबिक, XE हाइब्रिड स्ट्रेन का मेडिकली रूप से कोई भी इस वैरिएंट के बीच अंतर नहीं कर सकता. ऐसा लगता है कि नया सब-वैरिएंट XE, ओमिक्रॉन के सभी लक्षणों के ही समान है. यह आमतौर पर हल्का है और बहुत गंभीर भी नहीं है. यह ध्यान रखना चाहिए कि XE वैरिएंट लगभग 3 महीने से मौजूद है और अभी तक ओमिक्रॉन की तरह पूरी दुनिया में नहीं फैला है. इसलिए कहा जा सकता है कि यह कोई अलग वैरिएंट नहीं है, बल्कि ओमिक्रॉन के ही समान है.
अन्य एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि XE वैरिएंट के लक्षण पहले से मौजूद वैरिएंट से अलग हैं. एक्सपर्ट ने अभी तक XE वैरिएंट के जो लक्षण बताए गए हैं, वो हैं:
- थकान (Fatigue) - सुस्ती (Lethargy) - बुखार (Fever) - सिरदर्द (Headache) - शरीर में दर्द (Body pain) - घबराहट (Palpitations) - हार्ट संबंधित समस्याएं (Heart issues)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










