
Covid-19 Updates: दिल्ली में कोरोना के 429 नए मामले, महाराष्ट्र में तीन मरीजों की मौत
AajTak
दिल्ली में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस का नया XBB.1.16 वैरिएंट आंकड़े को बढ़ा सकता है. हालांकि, उनका कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. वहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है.
दिल्ली में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है. हर दिन मरीजों की संख्या में उछाल देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 429 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1395 हो गई है. मरीजों का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 16.09 प्रतिशत हो गया है.
इससे पहले शनिवार को 14.37 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट के साथ 416 नए मामले सामने आए थे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में कोविड मामलों में तेजी पर नजर रख रही है और किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है.
बता दें कि दिल्ली में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस का नया XBB.1.16 वैरिएंट आंकड़े को बढ़ा सकता है. हालांकि, उनका कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए और वैक्सीन के बूस्टर शॉट्स लेने चाहिए.
महाराष्ट्र में तीन मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में भी कोरोना लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 562 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हुई है. एक्टिव मरीजों की बात करें तो राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 3488 हो गई है. 395 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3488 हो गई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








