
Covid-19 JN1 Cases: कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से कर्नाटक में तीन लोगों की मौत, केरल में भी फूटा कोरोना बम
AajTak
भारत में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं. सोमवार को कर्नाटक में जहां 34 मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं तीन मरीजों की मौत भी हुई है. उधर, केरल में कोरोना विस्फोट हुआ है. कारण, प्रदेश में एक दिन में 115 नए मामले सामने आए हैं.
कोरोना वायरस ने एक बाद फिर दस्तक दे दी है. इस बार कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 मुश्किलें बढ़ रहा है. भारत में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं. सोमवार को कर्नाटक में जहां 34 मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं तीन मरीजों की मौत भी हुई है. उधर, केरल में कोरोना विस्फोट हुआ है. कारण, प्रदेश में एक दिन में 115 नए मामले सामने आए हैं.
कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के मुताबित, प्रदेश में जेएन.1 वैरिएंट के कुल 34 मामलों का पता चला है. इनमें से 20 मामले बेंगलुरु में, चार मामले मैसूरु में, तीन मामले मांड्या में और एक-एक मामला रामनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, कोडागु और चामराजा नगरा से सामने आया है। नए JN.1 वैरिएंट के चलते इन मरीजों में तीन लोगों की मौत भी हुई है.
केरल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 115 नए कोविड-19 वैरिएंट के मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,749 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य में वायरस से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली.
जेएन.1 सब-वैरिएंट क्या है?
JN.1 सब-वैरिएंट की पहली बार पहचान अगस्त में की गई थी. यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2.86 से बना है. 2022 की शुरुआत में BA.2.86 ही कोरोना के मामलों में वृद्धि का कारण था. BA.2.86 व्यापक रूप से नहीं फैला था, लेकिन इसने विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया था क्योंकि BA.2.86 के स्पाइक प्रोटीन पर अतिरिक्त म्यूटेशन हुए थे और उसी तरह JN.1 के स्पाइक प्रोटीन में भी एक अतिरिक्त म्यूटेशन है.
विशेषज्ञों का कहना है कि विश्व स्तर पर मामलों में बढ़ोतरी से पता चलता है कि जेएन.1 - एक ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है जो मजबूत इम्यूनिटी वालों को भी आसानी से संक्रमित कर सकता है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने इसे यूएस में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिएंट बताया दिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










