
covid 19 in india: वैक्सीन की 2 डोज ली हों या 3...फिर भी संक्रमित कर रहा नया वैरिएंट! इन लोगों को अधिक खतरा
AajTak
भारत में COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट XBB.16 है. इस नए सब-वैरिएंट पर एक्सपर्ट और WHO का क्या कहना है, लक्षण क्या हैं और यह कितना खतरनाक है? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
COVID-19 cases in india: भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 3641 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल एक्टिव मामलों की संख्या 20,219 हो गई है. एक दिन में 11 मौतें भी रिकॉर्ड की गई हैं. यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल में केस तो बढ़े ही हैं, साथ ही साथ महाराष्ट्र से तीन और दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक मौत दर्ज की गई हैं.
भारत में कोरोना के मामले जो लगातार बढ़ रहे हैं, उसके पीछे ओमिक्रॉन का नया सबवैरिएंट है जिसके 60 प्रतिशत से अधिक मामले हैं. यह वैरिएंट कौन सा है, इसके लक्षण क्या हैं? इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है? यह जान लीजिए.
तेजी से फैल रहा नया सब-वैरिएंट
भारत सरकार द्वारा स्थापित जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं की एजेंसी भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या लगातार बढ़ने के पीछे ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट XBB.1.16 है जिसके अभी 60 प्रतिशत मामले हैं. एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम लेब्रोरेट्री के एक मेंबर ने कहा है कि देश में 25 से 30 प्रतिशत मामले केवल XBB वैरिएंट और उसके सब-वैरिएंट के हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 27 फरवरी 2023 से लेकर 26 मार्च 2023 तक देश में बढ़ रहे कोविड के मामलों पर कहा है कि भारत में बढ़ रहे कोरोना के पीछे ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया सब-वैरिएंट XBB.1.16 है.
इन लोगों को है अधिक खतरा
सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के मेंबर ने कहा, 'कोविड -19 वायरस की जीनोमिक वैरिएशन की मॉनिटरिंग करने वाली लेब्रोरेट्री का एक नेटवर्क इंसाकॉग शुक्रवार को एक मीटिंग करेगा. अब तक के मामलों को देखकर कहा जा सकता है कि वायरस के म्यूटेशन में असामान्य पैटर्न नहीं देखा गया है.’

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












