
Covid 19 in Gurugram: गुरुग्राम में दो महीनों में वैक्सीन लगवा चुके इतने लोगों की मौत, जानें आंकड़े
ABP News
नवंबर और दिसंबर में कोरोना वायरस महामारी के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है. खास बात ये है कि तीनों मरीज कोरोना वैक्सीन को दोनों डोज ले चुके थे.
Covid 19 in Gurugram: गुरुग्राम में एक बार कोरोना का डर सताने लगा है. नवंबर से अब तक यहां तीन लोग इस महामारी से अपनी जान गवां चुके है. हैरान करने वाली बात ये है कि तीनो मृतक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं और तीनों की ही उम्र 70 साल से ज्यादा है. इससे पहले 14 और 18 नवंबर को गुरुग्राम में कोरोना से मौत हुई थी. वहीं इन बढ़ते आंकडों ने एक बार सरकार की चिंता बढ़ा दी है.
तेज बुखार के चलते अस्पताल में किया था भर्तीडॉक्टर्स के मुताबिक मानेसर की रहने वाली 73 साल की महिला को परिजनों तेज बुखार और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया था. इसके बाद महिला को सांस लेने में दिक्कत आने लगी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा. जहां आज महिला ने दम तोड़ दिया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












