
COVID-19: पंजाब में 15 मई तक बढ़ी बंदिशें, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट पर ही मिलेगी राज्य में एंट्री
AajTak
पंजाब सरकार की तरफ से नए आदेश जारी किए गए हैं. आदेश में कहा गया है कि हवाई रास्ते, रेल या फिर रोड के जरिए पंजाब आने वाले लोगों को बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के सूबे में एंट्री नहीं मिलेगी.
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पंजाब में नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. अब राज्य में किसी को बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के एंट्री नहीं मिलेगी. पंजाब सरकार की तरफ से नए आदेश जारी किए गए हैं. आदेश में कहा गया है कि हवाई रास्ते, रेल या फिर रोड के जरिए पंजाब आने वाले लोगों को बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट या फिर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के सूबे में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि 15 मई तक राज्य में गैर जरूरी सेवाओं वाली दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा राज्य में रोजाना नाइट कर्फ्यू शाम के 6 बजे से सुबह के पांच बजे तक जारी रहेगा. इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू भी शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. आदेश में यह भी कहा गया है कि सड़क और गली के वेंडर्स की कोरोना आरटीपीसीआर जांच भी की जाएगी.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









