
COVID-19: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले भी पूरी तरह सेफ नहीं, यहां के मौत के आंकड़ों ने डराया
AajTak
पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच सिंगापुर ने 2021 कोरोना से हुई मौतों पर अपना एक डेटा जारी किया है. यहां के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा कि पिछले साल सिंगापुर में कुल COVID-19 से संबंधित मौतों में 30 प्रतिशत लोग फुली वैक्सीनेटेड थे.
Omicron & Covid-19 Death: इस साल की शुरुआत से ही जैसे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पूरी दुनिया को परेशान किए हुए है, पिछले साल डेल्टा वैरिएंट ने कोहराम मचाया था. सिंगापुर ने 2021 कोरोना से हुई मौतों पर एक आंकड़ा जारी किया है. यहां के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने संसद में कहा कि पिछले साल सिंगापुर में कुल COVID-19 से संबंधित मौतों का 30 प्रतिशत हिस्सा ऐसा था जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी यानी वो फुली वैक्सीनेटेड थे. मंत्री ने कहा कि सिंगापुर में पिछले साल कोरोना वायरस के कारण 802 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से 247 लोग फुली वैक्सीनेटेड थे. इनमें से अधिकांश लोगों ने mRNA की वैक्सीन लगवाई थी और इनकी मौत कोरोना संबंधित दिक्कतों की वजह से हुई.

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











