
Covid: 11 पालतू जीव कोरोना संक्रमित, 2000 हैम्स्टर को मारने का फरमान हुआ जारी
ABP News
Covid Positive:
Covid Positive: हांगकांग में मंगलवार को 2,000 हैम्स्टर्स (चूहे जैसा दिखने वाला जीव) को मारने का आदेश दिया गया है. पालतू जीवों के एक स्टोर में कई हैम्स्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद जानवर पालने वाले मालिकों को (Pet Owners) जानवरों को नहीं चूमने की चेतावनी दी गई.
स्टोर के एक कर्मचारी में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद सैकड़ों जानवरों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से 11 हैम्स्टर पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद ही चीनी शासित हांगकांग में जीरो कोविड नीति के तहत 2,000 हैमस्टर्स को मारने का फरमान प्रशासन की ओर से जारी किया गया है, जबकि चूहे जैसा दिखने वाले इस जीव से दुनिया के अधिकांश लोगों लगाव हो जाता है और लोग इसे पालते हैं. हालांकि, क्षेत्र की स्वास्थ्य सचिव सोफिया चान ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जोर देते हुए कहा कि इसका कोई सबूत नहीं मिला है कि घरेलू जीव इंसान को संक्रमित कर सकते हैं, लेकिन कुतरने वाली प्रजाति के इस जीव के आयात और निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए सावधानी बरत रहे हैं.













