
Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में 54,069 केस, सिर्फ 6 राज्यों में मिले 80 फीसदी नए केस, देखें आंकड़े
AajTak
Coronavirus In India Updates:भारत 5 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. महाराष्ट्र में 5,997,587, केरल में 2,842,247, कर्नाटक में 2,819,465, तमिलनाडु में 2,443,415 और आंध्र प्रदेश में 1,862,036 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.
भारत में कोरोना के केस घट तो रहे हैं, लेकिन डेल्टा प्लस वैरिएंट से खतरा बढ़ता जा रहा है. भारत में अब तक डेल्टा प्लस के 40 नए केस सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र, एमपी, केरल और तमिलनाडु राज्यों में डेल्टा प्लस के नए केस सामने आए हैं. अकेले महाराष्ट्र में ही 21 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि मध्य प्रदेश से 5 नए केस मिले हैं. वहीं, कोरोना के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 54,069 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हो गई है. वहीं, 24 घंटे में हुई 1,321 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,91,981 हो गई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 68,885 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,90,63,740 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









