
Coronavirus India Today: कोरोना फिर बढ़ाने लगा टेंशन, 24 घंटे में 500 से ज्यादा मौतें, गुजरात समेत इन राज्यों में बढ़े मरीज
AajTak
Coronavirus India Latest Update: देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी तो आ रही है, लेकिन पिछले 24 घंटे में सामने आए आंकड़े से टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, बीते दिन महामारी से 501 लोगों की जान चली गई है. उधर, दिवाली के बाद गुजरात में भी कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं, जिससे सरकार और प्रशासन सतर्क हो गया है.
Coronavirus India Today Update: देश पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से कोरोना महामारी से जूझ रहा है. दूसरी लहर में तबाही मचाने के बाद देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आई है, लेकिन पिछले 24 घंटों में सामने आए आंकड़े डराने वाले हैं. दरअसल, पिछले एक दिन में कोरोना से देश में 501 मरीजों की महामारी की वजह से जान चली गई. ऐसे में भले ही कोरोना केस कम हो रहे हों, लेकिन लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है. मृतकों की संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. साथ ही गुजरात में भी केस बढ़ने लगे हैं. COVID-19 | India reports 12,516 new cases and 501 deaths in the last 24 hours; Active caseload stands at 1,37,416 ( lowest in 267 days): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/i3Obejuvnr

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










