
Coronavirus in India Update: 102 दिन बाद भारत में 40 हजार से कम नए कोरोना केस, लगातार दूसरे दिन हजार से कम मौतें
AajTak
Coronavirus in India News Update: लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों के बीच जुलाई के आखिर तक या अगस्त के शुरू में बच्चों का टीका बाजार में आने की उम्मीद है. जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन पर कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ एन के अरोड़ा ने बताया है कि जायडस की वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है.
देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या तेजी से नीचे आ रही है. सोमवार को भारत में कोरोना के 37,566 नए मामले दर्ज किए गए. रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना मामलों की ये संख्या पिछले 102 दिनों में सबसे कम है. आंकड़ों के मुताबिक देश में 102 दिनों बाद 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. पिछले दो दिनों से कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1000 से नीचे है. सोमवार को कोरोना से 907 लोगों की मौत हो गई. वहीं, रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के नए मामलों में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है. रविवार को देश में कोरोना के 46148 नए मरीज मिले थे. यानी एक दिन में यह आंकड़ा करीब 9 हजार कम हुआ है. आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना के नए मामले अन्य राज्यों से कहीं ज्यादा हैं. वहीं, इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










