
Coronavirus In India Update: नए कोरोना मामलों में तेजी ने बढ़ाई टेंशन, 43 हजार नए मरीज, अकेले केरल में 50% से ज्यादा नए केस
AajTak
Coronavirus In India Latest Update: केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 22,129 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,05,245 हो गई. वहीं, जांच संक्रमण दर (TPR) फिर से 12 फीसदी के पार हो गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में 156 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16,326 हो गई.
Coronavirus Cases Latest Update: देश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं, केरल में तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है. देशभर में पिछले 24 घंटे को दौरान कोरोना वायरस से 43,654 लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं, 640 लोगों की मौत भी हुई है. वहीं, कोरोना के कुल नए मामलों में आधे से ज्यादा मरीज अकेले केरल से हैं. केरल में मंगलवार को कोरोना के 22,129 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 29 मई के बाद एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










