
Coronavirus in India: नोएडा में 13 स्टूडेंट्स और 3 टीचर कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में 137 नए केस मिले
AajTak
Coronavirus in India: देश में कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है. नोएडा के सेक्टर 40 में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के 13 स्टूडेंट्स और 3 टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है.
Coronavirus in India: देश में कोरोना ने लोगों को फिर डराना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में कोरोना (Corona virus) के मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां संक्रमण फिर बढ़ने लगा है. दिल्ली में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 2.70% दर्ज की गई है. वहीं नोएडा के एक स्कूल में 13 बच्चे और 3 टीचर कोरोना संक्रमित मिले हैं. कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल बंद कर दिया है.
Corona के नए केसों ने फिर से बढ़ाई टेंशन, दिल्ली समेत 5 राज्यों को केंद्र ने लिखी चिट्ठी
जानकारी के अनुसार, यह मामला सेक्टर 40 स्थित एक निजी स्कूल का है. यहां कक्षा 6, 9 और 12वीं के छात्र छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए. एक ही स्कूल में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट पर है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सभी से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं. सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बेहद सावधान रहने की जरूरत है.
दिल्ली, यूपी और हरियाणा में बढ़ने लगे कोरोना केस
दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. वहीं महाराष्ट्र में मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है. गुजरात में भी कोरोना के नए XE वैरिएंट का पहला केस सामने मिला है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को राजधानी में कोरोना के 141 नए मामले सामने आए थे. वहीं शनिवार को 160 मामले दर्ज हुए थे, जबकि शुक्रवार को 146 केस आए. राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 1% के नीचे आ गई थी, जो अब फिर बढ़ने लगी है. रविवार को दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 1.29% आ गई. शनिवार को 1.55% थी. दिल्ली में आज कोरोना के 137 नए केस मिले हैं. पॉजिटिविटी रेट 2.70% है.
लंबे समय के बाद खुले हैं स्कूल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










