
Coronavirus Cases: कोरोना संकट बरकरार, 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा नए केस, 507 की मौत
ABP News
India Coronavirus Cases: भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अभी भी चार लाख से ज्यादा है. भारत सातवां देश है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मामले है.
Coronavirus Cases Today: भारत में कोरोना महामारी का संकट बरकरार है. एक बार फिर 40 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं. गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,383 नए कोरोना केस आए और 507 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले बुधवार को 42,015 नए मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 38,652 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2224 एक्टिव केस बढ़ गए. कोरोना संक्रमण के कुल मामलेदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 9 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 12 लाख 57 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 18 हजार 987 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 4 लाख 29 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












