
Coronavirus: कोरोना फिर बढ़ा रहा है टेंशन, आज भी 1 हजार से ज्यादा मामले आए सामने
AajTak
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 मामले सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.23 हो गया है.
देश में एक बार फिर कोरोना महामारी टेंशन बढ़ा रही है. भारत में 24 घंटों में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 मामले सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.23 हो गया है. वहीं, कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11,058 हो गई है.
मौतों के आंकड़ों की बात करें तो 24 घंटों में संक्रमण से 26 मरीजों की मौत हुई है. इन संख्या के बाद भारत में कुल मृतकों का आंकड़ा 5,21,736 हो गया है. राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से 818 मरीज ठीक हुए हैं.
एक दिन पहले बुधवार (13 अप्रैल) को पूरे देश में कोरोना के 1,088 नए केस दर्ज किए गए थे. यह आंकड़ा 12 अप्रैल से 36.6 प्रतिशत ज़्यादा था. इससे पहले मंगलवार को 796 मामले दर्ज किए गए थे. बुधवार को 24 घंटों में दर्ज हुई मौतों की संख्या भी बढ़ी थी. बुधवार को डेली पॉजिटिविटी 0.25% पर था वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.24% पर था.
एनसीआर में कोरोना की चपेट में बच्चे दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी कोरोना का ग्राफ ऊपर जा रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि नोएडा, गाजियाबाद में ज्यादातर बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में गौतमबुद्ध नगर में 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इसमें 15 छात्र शामिल हैं.
नए मामले दर्ज किए जाने के बाद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 98787 पर पहुंच गई है. इस दौरान 490 मरीजों की मौत भी हुई है.
24 घंटों में 15 लाख लोगों का हुआ वैक्सीनेशन पिछले 24 घंटे में कुल 15,05,332 वैक्सीनेशन हुआ है, वहीं, देश में टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 1,86,07,06,499 वैक्सीनेशन हो चुका है. वहीं, पिछले 24 घंटों में 4,29,323 कोविड टेस्टिंग हुई है. अबतक देश भर में 79.49 करोड़ टेस्टिंग हो चुकी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










